फोटो 15गोल्ड मैडल जीत कर आने के बाद ग्रामीण दीपांशी को सम्मानित करते। ग्रामीण
सिहमा। खंड के गांव सिलारपुर की दिपांशी ने इंडो नेपाल भारत यूथ इंटरनेशनल गेम्स में 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। दीपांशी को खेलो भारत यूथ फेडरेशन ने प्रशस्ति पत्र व ट्राॅफी प्रदान की है। बुधवार को गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने खिलाड़ी का बैंड बाजे व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।
लड़की के पिता संजय कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। यह चैंपियनशिप नेपाल के पोखरा में 12 से 19 जनवरी के बीच हुई। इसमें भारत, नेपाल, जापान व भूटान देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। गांव के पूर्व सरपंच संजय कुमार, सरपंच रतन सिंह, ताराचंद, सरजीत पंच, ओमप्रकाश मास्टर, विजय सिंह व दीपचंद पंच आदि ने दीपांशी को सम्मानित किया। संवाद