फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदूषण से राहत को गुरुग्राम में डीप क्लीनिंग अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर राजरानी मल्होत्रा के निर्देश पर निगम की टीमें चला रहीं विशेष सफाई अभियान, प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनभागीदारी की अपील
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की प्रमुख सड़कों को साफ-सुथरा बनाने और धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसके तहत न्यू रेलवे रोड और ओल्ड रेलवे रोड पर डीप क्लीनिंग कराई जा रही है। मेयर राजरानी मल्होत्रा के निर्देश पर निगम की टीमें सड़कों के साथ आसपास के क्षेत्रों की भी गहन सफाई में जुटी हैं।
अभियान के तहत सड़क किनारे जमा धूल, कचरे और अन्य गंदगी को हटाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निगम का उद्देश्य नियमित सफाई के अलावा शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है। अधिकारियों के अनुसार, सड़कों पर जमा धूल और कचरा प्रदूषण की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसे में डीप क्लीनिंग के माध्यम से धूल और गंदगी के जमाव को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शहर की सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। न्यू रेलवे रोड और ओल्ड रेलवे रोड पर चलाया जा रहा अभियान इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, खुले में कचरा न जलाएं और अपने आसपास सफाई बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें