फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के लिए आंदोलन को तेज करने का लिया फैसला

विज्ञापन
जिला मुख्यालय को लेकर महेंद्रगढ़ कोर्ट में धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिला मुख्यालय की मांग के लिए वकीलों का धरना शनिवार को 83वें दिन भी जारी रहा। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट किरोड़ी लाल यादव ने कहा कि सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमें जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित करने का भरोसा नहीं देगी तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को जनहित में महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करना चाहिए। यह हमारी मांग नहीं हमारा हक है। आजादी के समय से महेंद्रगढ़ जिला है। हरियाणा के गठन के पहले से महेंद्रगढ़ जिला था। महेंद्रगढ़ से दादरी, रेवाड़ी जिले निकल कर अलग जिले बन चुके हैं। महेंद्रगढ़ जिला तो है, लेकिन उसका मुख्यालय दूसरे शहर में हैं। सरकार अब महेंद्रगढ़ को उसका हक प्रदान करे।
धरने को समर्थन देने के लिए धर्मपाल नंबरदार पाया, ओम साईं राम स्कूल के चेयरमैन रमेश सैनी, नीरज मित्तल, पूर्व सरपंच छाजूराम ,वेद प्रकाश सैनी, मनोज कुमार शर्मा, नवल अरोड़ा, विनोद पाली सहित अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य पहुंचे। आंदोलन में तन, मन, धन से अपना सहयोग करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें