फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और डेंगू संदिग्धों की मौत

Sat, 17 Oct 2015 11:54 PM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दो मोहल्लों में शुक्रवार रात को डेंगू संदिग्ध एक किशोर और एक युवक की मौत हो गई। दोनों का ही इलाज जयपुर में चल रहा था, परिजन मौत का कारण डेंगू बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दोनों की रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मोहल्लों में ही एक बच्चे और एक युवक की मौत के बाद लोगों में रोष है। लोगों ने इस क्षेत्रों में दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला महल का सन्नी (20) पुत्र धर्मपाल को चार-पांच दिनों से बुखार था। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।  उसे जयपुर रेफर कर दिया था, वहां चिकित्सकों ने उसे ठीक कहकर भर्ती नहीं किया था। इसके बाद परिजन वापस आ गए थे। नारनौल आकर सन्नी की तबीयत और बिगड़ गई। उसे दोबारा शहर के सिंघाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। जब उसे दोबारा जयपुर ले जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शनिवार को बिना पोस्टमार्टम करवाए ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

उधर, मोहल्ला शिव नगर निवासी मनीष (15) पुत्र राजेंद्र कुमार की जयपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मनीष के ताऊ महादेव प्रसाद स्वामी ने बताया कि मनीष को 11 दिन से बुखार था। सिंघाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 4 दिन भर्ती रहने के बाद भी बुखार नहीं उतरा तो चिकित्सक ने अन्य टेस्ट करवाए। चिकित्सकों ने रिपोर्ट के आधार पर डेंगू की पुष्टि की थी और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। मनीष को गंभीर  हालत में जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां चिकित्सकों  ने उसे सात दिन तक वेंटिलेटर पर रखा। इसके बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और उसने शुक्रवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महादेव प्रसाद ने बताया कि मनीष की छोटी बहन मोनिका को भी डेंगू हुआ था, लेकिन वह उपचार मिलने पर ठीक हो गई थी।
विज्ञापन


दो मौत के बाद लोगों में रोष
आसपास के दोनों मोहल्लों शिवनगर और महल मोहल्ला में दो डेंगू संदिग्धों की मौत होने से लोगों में दुख के साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष भी बढ़ रहा है। मोहल्लावासी नत्थू, सुनील कुमार, नरेंद्र, राधेश्याम, फकीर चंद, सूबेदार रूपचंद, ज्ञानचंद, भीम सिंह, रमेश, प्रहलाद, फूल सिंह और रोहताश आदि ने बताया कि मोहल्लों में अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग भी नहीं करवाई है। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। दोनों मोहल्लों के बीच से गुजर रहे गंदे नाले के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। अब भी 8-10 लोग बुखार पीड़ित विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। इसके बाद भी विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें