फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में फौजी की मौत

Sun, 13 Dec 2015 09:50 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघाना रोड पर गहली पुलिस चौकी के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जिला झज्जर के गांव भिंडावास निवासी बलवान (35) पुत्र धनसिंह 18 कुमांऊ रेजिमेंट में कार्यरत थे। उनकी पोस्टिंग फिलहाल अरुणाचल प्रदेश में थी।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व ही वे छुट्टी पर आए थे। शनिवार को वे बाइक से अपने मित्र अग्निवेश से मिलने गांव खटोटी आए थे। देर रात 10:30 बजे वह वापस गांव लौट रहे थे अभी वह गहली पुलिस चौकी के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के चलते वह सड़क किनारे खड़े ट्रॉला से टकरा गए।

इस हादसे में उनके सर में गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही गहली चौकी पुलिस ने घायल को तुरंत अपनी जिप्सी में डाल कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया लेकिन अटेली के पास ही उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे दो बच्चे और परिवार को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें