उत्तर प्रदेश से फसल कटाई करने आया मजदूर लॉकडाउन के चलते अपने घर वापस नहीं पहुंच सका। पैदल घर जाने के लिए निकला तो अटेली के पाच अचानक मौत हो गई। पुलिस ने शव को नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा गांव देहरीखादर निवासी उमराव सिंह अपने गांव के संजय, नरेश, सुरेश, यादराम, राजबीर, कंवरपाल व सुनील के साथ जा रहा था। मजदूरों ने बताया कि उन्होंने जो रुपये फसल काटकर कमाए थे। उनका हर दिन खाना खा रहे थे। वे खत्म होते जा रहा था। जिसके चलते अपने गांव पहुंचना चाहते थे। कई बार गांव जाने के लिए प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया। उनका कहना हैं कि साथी गर्मी को सहन नहीं कर पाया। घर जाने के लिए सुबह लूनी-सलूनी से निकले थे। खोड़ के पास उमराव सिंह को तेज से बुखार हुआ। उसने कहा मेरे से चला नहीं जा रहा है। हम एक पेड़ के नीचे बैठते की साथी ने प्राण त्याग दिये। हम आठ व्यक्ति एक गांव से हैं। लॉकडाउन के चलते घर नहीं पहुंच सके। जिससे हमारे साथी की मौत हुई है। साथी सुनील कुमार ने बताया कि प्रशासन से काफी बार घर पहुंचने की बात कही। लेकिन घर नहीं पहुंचाया गया। हम घर के चलते लेकिन पुलिस पकड़ कर वापस वहीं पहुंचा देती।