फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मां की मौत, पिता और पुत्र घायल

Fri, 04 Sep 2015 12:15 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंची मोड़ पर बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां की मौत हो गई जबकि पिता और पुत्र घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


डोहर खुर्द निवासी जयसिंह अपने पिता मंगलराम और मां कमला देवी के गांव मांडोला में बाबा केसरिया के मेले में आए थे। इसी गांव में जयसिंह की बुआ भी रहती हैं उनसे मिलकर वे बृहस्पतिवार की शाम अपने गांव के लिए रवाना हुए। वे महेंद्रगढ़ के कैंची मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे कमला देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि पिता मंगलराम एवं जयसिंह घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें