फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

Mon, 25 Jan 2016 12:25 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोरियावास निवासी एक युवक की शनिवार रात को एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक पैदल अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन


गांव कोरियावास निवासी 35 वर्षीय विजयपाल शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। वह  शनिवार देर शाम को गांव रामबास से अपने गांव पैदल आ रहा था। इस दौरान हसनपुर नहर के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर अवस्था के चलते रेफर कर दिया। परिजन जब उसे जयपुर ले जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका  पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें