तीन नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। तीनों को पटीकरा कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। हेल्थ विभाग के अनुसार डरोली अहीर निवासी युवक दिल्ली एक सरकारी विभाग में एकाउंटेंट का कार्य करता है। 13 जून को पत्नी और दो साल की बेटी के साथ रेवाड़ी आया था। रेवाड़ी में कोरोना का सैंपल देने के बाद साले के पास रुकना था। लेकिन, साला अपने गांव आ गया था। इस पर तीनों डरोली अहीर आ गए। सोमवार की शाम तीनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूचना पर नारनौल हेल्थ विभाग की टीम तीनों को कोविड सेंटर में भर्ती कराया है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि तीन कोरोना के केस आए हैं। जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 139 हो गई है। इनमें से 88 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला में कोरोना के 51 केस अभी भी एक्टिव है। जिले में 15 जून तक 67922 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। 39909 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 5006 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 411 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।