फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खून से लथपथ मिला युवक का शव, हाथ-पैरों पर चोटों के निशान

Thu, 04 Jul 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली। शहर के मोहल्ला बास निवासी 38 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बुधवार सुबह सुरेहती से सतनाली के बीच सड़क किनारे मिला है। पुलिस ने पत्नी के बयान पर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। सतनाली थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला बास निवासी मनीषा ने बताया कि मंगलवार को उसके पति सुरेंद्र अपने घर पर थे। रात को करीब आठ बजे बार-बार उसके मोबाइल पर कॉल आ रही थी। रात करीब 8:30 बजे उसका पति सुरेंद्र घर से निकल गया। वह बार-बार उसके नंबर पर कॉल करती रही, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसके पति का खून से लथपथ शव गांव सुरेहती-सतनाली सड़क किनारे सुरेहती जाखल की बणी के पास पड़ा है। जब परिवार सहित मौके पर पहुंचकर देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा था। पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मृतक के हाथ-पैरों पर गंभीर चोट के मिले निशान
पिता चंद्रभान ने बताया कि सुरेंद्र के तीन लड़की व दो लड़के हैं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सुरेंद्र के हाथ पैरों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। अज्ञात आरोपियों ने पीट-पीटकर सुरेंद्र की हत्या की है। आरोपियों को शीघ्रता से कठोर सजा मिले।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सतनाली थाना प्रभारी मुकेश की देखरेख में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, सीन ऑफ क्राईम टीम, डॉग स्कवार्ड टीम द्वारा घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए व विडियोग्राफी भी कराई है। पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पड़े खून के नमूने लिए। इसके अलावा शव के पास खून से लथपथ एक डंडा, जूते, पावर बैंक, क्षतिग्रस्त मोबाइल डाटा केबल दो मोबाइल बरामद किए।
पत्नी की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को सूचना मिली थी कि सुरेहती पिलानिया से सतनाली रोड पर शव पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- मुकेश कुमार, थाना प्रभारी सतनाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें