फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 19 Jan 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में गर्ल कॉलेज के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव मिला है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवा दिया। शुक्रवार दोपहर को रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि बहरोड रोड पर रेलवे अंडर पास के ऊपर से गुजर रही रेलवे लाइनों पर एक बुजुर्ग पड़ा हुआ है। इसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। हालांकि शुक्रवार देर सायं तक बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें