फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: रेलवे ट्रैक पर मिला गांव खातोदड़ा सरपंच उम्मीदवार का शव, शनिवार सुबह से थे लापता

Mon, 31 Oct 2022 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

गांव खातोदड़ा के सरपंच पद के उम्मीदवार हरपाल उर्फ बबली शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे महेंद्रगढ़ बाजार की कहकर निकला था। इसके बाद वह घर पर नहीं गया और फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। फोन स्वीच ऑफ आ रहा था।
विज्ञापन
हरपाल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के गांव खातोदड़ा के सरपंच पद के उम्मीदवार हरपाल उर्फ बबली का शव गांव तोबड़ा रेलवे ट्रैक पर लावारिस हालात में मिला है। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। नारनौल जीआरपी इंचार्ज उपनिरीक्षक कुष्ण कुमार ने बताया कि रविवार रात 8 बजे रेलवे पुलिस निरीक्षक ने फोन पर सूचना दी कि गांव तोबड़ा रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा है।

विज्ञापन


मृतक की उम्र 50 वर्ष के लगभग है और उसने सफेद रंग की पेंट और मूंगिया रंग की शर्ट पहन रखी थी। दोपहर बाद हरपाल के परिजन नागरिक अस्पताल में आए थे तो उन्होंने शव की पहचान कर ली। अभी नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम चल रहा है।

गांव खातोदड़ा के सरपंच पद के उम्मीदवार हरपाल उर्फ बबली शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे महेंद्रगढ़ बाजार की कहकर निकला था। इसके बाद वह घर पर नहीं गया और फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। फोन स्वीच ऑफ आ रहा था। उनके गायब होने की वजह से रविवार को ग्रामीणों ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनावों का बहिष्कार कर दिया था। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण एवं उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर भी पहुंचे थे। उन्होंने जल्द ही हरपाल का पता लगाने का आश्वासन दिया था लेकिन ग्रामीण चुनाव के बहिष्कार पर अड़े रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें