नारनौल। नारनौल में एक रिचार्जिंग कुएं में कंकाल मिला है। कंकाल के पास आधार कार्ड मिला है। इससे मृतक की शिनाख्त पटीकरा निवासी मोहित के रूप में हुई है। बुधवार देर जीआरपी को सूचना मिली कि नारनौल चाैकी नंबर एनसी 44 अंडर पास के पास एक रिचार्जिंग कुएं से बदबू आ रही है। इसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंच कर कुएं से करीब एक से डेढ़ माह पुराना शव मिला। मृतक की जेब में आधार कार्ड मिलने से शिनाख्त हो गई। रेलवे पुलिस ने कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वीरवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।