फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीसी साहब! अग्निशमन यंत्र एक्सपायर, अनहोनी हुई तो कैसे बुझेगी आग

Fri, 12 Dec 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 01 इसी साल जुलाई में एक्सपायर हो चुका अग्निरोधक यंत्र। संवाद - फोटो : doda news
विज्ञापन
नारनौल। लघु सचिवालय में आग बुझाने के लिए लगाए अग्निशमन यंत्र खराब हालत में है। लापरवाही का आलम ये है जिस विभाग के अफसरों पर पूरे शहर में नियमों के पालन की जिम्मेदारी है वहां आग बुझाने के संसाधन दुरुस्त नहीं हैं। यहां लगे अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो चुके हैं। ऐसे में अगर कभी अनहोनी हुई तो समय रहते आग पर काबू पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

जिले के लगभग सभी महत्वपूर्ण विभागों के कार्यालय लघु सचिवालय में हैं और इन विभागों में सैकड़ों कर्मचारियों के अलावा हजारों आमजन का दिनभर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यदि कोई अप्रिय घटना घटित हो जाती है तो प्रशासन के पास इतना तक इंतजाम नहीं है कि उस घटना से निपटा भी जा सके।
जुलाई में हो चुके एक्सपायर
चार मंजिला लघु सचिवालय के प्रत्येक तल पर करीब 10 से 12 अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं। इस प्रकार पूरी इमारत में करीब 40 के करीब अग्निरोधक यंत्र मौजूद है और कमाल की बात तो ये है कि ये सब के सब एक्सपायर हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर इसी साल जुलाई में और शेष साल 2023 व 2024 में ही एक्सपायर हो चुके हैं। साथ ही कई ऐसे भी हैं जिन पर कोई तिथि ही नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

2024 में लग चुकी है आग
12 मई 2024 को लघु सचिवालय की चौथी मंजिल में बने एनआईसी व आबकारी विभाग में आग लग गई थी। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया गया था। सुबह करीब सवा पांच बजे इमारत से धुआं निकलने पर आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दी। इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे पहले नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) कार्यालय का लगभग सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
वर्जन:
यह मामला संज्ञान में आ गया है। लघु सचिवालय में लगे सभी अग्निशमन यंत्रों को चैक कराकर तुरंत प्रभाव से रिफिल कराया जाएगा। -डॉ. मंगलसेन, नगराधीश, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें