फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया राव बंशी सिंह पार्क का निरीक्षण

Tue, 05 Apr 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
डीसी ने किया पार्क का दौरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उपायुक्त संजीव वर्मा ने मंगलवार को लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राव वंशी सिंह पार्क का निरीक्षण किया और समस्याओं को जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।  बता दें कि एडवोकेट किशन चौधरी की अगुवाई में शहर के प्रबुद्धजनों की एक आम मीटिंग चामुंडा देवी मंदिर के पीछे बने राव बंशी सिंह पार्क में हुई थी। इसमें पार्क की बदहाली पर गहन चर्चा की गई। इसके बाद किशन चौधरी ने उपायुक्त संजीव वर्मा से मुलाकात कर उन्हें पार्क की खराब हालत से अवगत कराया था। जिस पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए  उन्होंने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन


उपायुक्त संजीव वर्मा ने सायं करीब छह बजे पार्क पहुंचे। उपायुक्त ने किशन चौधरी और वहां के स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पूरे पार्क का निरीक्षण किया। पार्षद रश्मि चौधरी ने स्थिति से अवगत करवाते हुए  बताया की उक्त पार्क मार्केट कमेटी के तहत आता है और उनकी तरफ से पार्क की कोई देखरेख नहीं होती। अंजू चौधरी ने बताया कि पार्क में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण घास बदहाल हो चुकी हैं। उपायुक्त ने पूरे पार्क में घूमते हुए हर कमी को बारीकी से निरीक्षण किया और तुरंत प्रभाव से चौकीदार, सफाई कर्मी, माली की नियुक्ति, पानी की विशेष सप्लाई और मुख्य रूप से प्राणायाम आदि के लिए एक विशाल हाल बनाने का आश्वासन दिया। पार्षद दयानंद सोनी ने सायं के वक्त असामाजिक तत्वों के पार्क में घूमने पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त की भी मांग की। उक्त सारे मामले को निपटाने के लिए आस पड़ोस  के लोगों की 7 सदस्य कमेटी बनाई। जिसमें अमित पांडेय, प्रो. शिवहरी, ओमप्रकाश मोदी, विजय चौधरी, अशोक, नीरज चौधरी व कालीचरण चौहान को अपनी सुव्यवस्था को अमलीजामा पहनाने की व्यवस्था करने की उपायुक्त ने बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें