फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर नकेल के लिए प्लान तैयार, शिक्षक भी नहीं रखेंगे मोबाइल, चूक हुई तो होगी FIR

Mon, 03 Mar 2025 04:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं में नकल का मुद्दा गरमाया हुआ है। सरकार भी नकल रोकने के लिए एक्शन मोड में आ गई है। वहीं अब नकल पर पर नकेल कसने के लिए प्लान तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
- नकल रहित परीक्षाओं को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सरकार एक्शन मोड में है। इस सिलसिले में महेंद्रगढ़ जिले में दसवीं व 12वीं की नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिले के सभी 52 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। इसके अलावा सभी फ्लाइंग स्क्वाड टीम पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी। अगर स्कूल के अंदर कोई गड़बड़ होती है तो संबंधित कमरे का निरीक्षक और केंद्र अधीक्षक का भी एफआईआर में नाम जोड़ा जाएगा। यह बात सोमवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने पंचायत भवन में जिला के सभी केंद्र अधीक्षक तथा फ्लाइंग स्क्वाड की बैठक में दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थीं।

विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद इस मामले को बहुत ही गंभीरता के साथ ले रहे हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के लिए संबंधित के खिलाफ जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी स्कूल में बाउंड्री वॉल नहीं है तो बैरिकेडिंग करवाई जाए। जहां उपरी मंजिल उपलब्ध है वहां पर ग्राउंड फ्लोर पर कोई परीक्षा ना करवाई जाए। खिड़कियों पर जालियां लगवाई जाए।

विज्ञापन


हस्तक्षेप करने वालों पर होगी कार्रवाई 
उन्होंने कहा कि अगर किसी स्कूल में बाउंड्री वॉल नहीं है तो बैरिकेडिंग करवाई जाए। जहां उपरी मंजिल उपलब्ध है वहां पर ग्राउंड फ्लोर पर कोई परीक्षा ना करवाई जाए। खिड़कियों पर जालियां लगवाई जाए। डीसी ने कहा कि सभी केंद्र अधीक्षक अपने गांवों के सरपंचों के साथ भी बैठक करें और उनसे नकल रहित परीक्षा में सहयोग लें। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि बाहरी हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

संबंधित एसडीएम को निर्देश
उन्होंने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि वे लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा करें। जिला में चार फ्लाइंग स्क्वाड संबंधित एसडीएम की हैं। एक जिला शिक्षा अधिकारी और तीन फ्लाइंग स्क्वाड हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से है। इसके अलावा एक फ्लाइंग स्क्वाड उपायुक्त की रहेगी।
 इस बैठक में नांगल चौधरी के एसडीएम मनोज कुमार, कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, नारनौल के एसडीएम रमित यादव, नगराधीश मंजीत कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी हरदीप सिंह, डीएसपी दिनेश कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष सांवरिया के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


पूरे स्कूल में केंद्र अधीक्षक के पास ही रहेगा मोबाइल
नकल रहित परीक्षाओं को लेकर पंचायत भवन में बुलाई बैठक में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक के अलावा किसी के पास भी मोबाइल फोन नहीं होना चाहिए। किसी एक काउंटर पर सभी अध्यापकों तथा कर्मचारियों के मोबाइल जमा कराए जाएं। उन्होंने बताया कि पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा करेगी। किसी भी परीक्षा के अंदर अनधिकृत व्यक्ति नहीं मिलना चाहिए। पुलिस हर मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें