फोटो 3समाधान शिविरों में जन शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।स्रोत:प्रशासन
नारनौल। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने 95 नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की।डीसी ने शिविर के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक यदि अपनी समस्या लेकर प्रशासन के पास आता है तो संबंधित विभाग की यह जिम्मेदारी है कि उसका निदान पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ किया जाए। पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना और उनके समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। संवाद