फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीसी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Fri, 10 May 2024 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर वीरवार को उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने चुनाव ड्यूटी के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाना हम सब की जिम्मेदारी है। फिलहाल सभी कार्यालय के मानव संसाधन व मशीनी संसाधन का उपयोग केवल चुनावी कार्य के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कार्यालयों से जो भी डिटेल मांगी गई है, उसको सही तरीके से उपलब्ध करवाया जाए। इस मामले में कोई नोडल अधिकारी अगर लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनावी ड्यूटी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, नारनौल एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह, कनीना एसडीएम सुरेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत सिंह, चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, डीआईओ हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें