फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में डीसी डॉ. विवेक भारती ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देश पर लगाए जा रहे समाधान शिविर की कड़ी में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को लघु सचिवालय में आमजन की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

डीसी ने सबसे पहले पिछले एक सप्ताह में समाधान शिविरों में रखी गईं समस्याओं की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने आमजन की समस्याएं सुन अधिकारियों को शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की इस अनूठी पहल से आम नागरिकों को अपनी समस्याओं का जल्द निराकरण करवाने का मौका मिल रहा है। सरकार के निर्देशानुसार अधिकारी मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

उपायुक्त ने बताया कि एक-एक शिकायत का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर रखा जा रहा है। हर मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ अधिकारी कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, नगराधीश मंजीत कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें