फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीसी ने लू से बचाव के लिए पुख्ता प्रबंध के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला प्रशासन ने गर्मी और संभावित हीटवेव (लू) से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने शुक्रवार को जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

प्रशासन का लक्ष्य भविष्य की चुनौतियों के लिए पहले से तैयार रहना है ताकि इंसान, पशु-पक्षियों और फसलों पर गर्मी के प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सके। डीसी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे आने वाले समय की संवेदनशीलता को देखते हुए अभी से सुरक्षा ऑडिट की प्रक्रिया पूरी कर लें।
सभी विभागों को अपने अग्नि सुरक्षा उपकरणों (फायर ऑडिट) की जांच करने और उन्हें चलाने वाले कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते की गई तैयारी ही किसी भी आपात स्थिति से बचाव का सबसे कारगर तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें