कनीना। लिंगानुपात में सुधार और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के उद्देश्य से गांव खेड़ी में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को बेटियों के महत्व और उनके समान अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला स्वास्थ्य कर्मी आशा सिंह ने कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को रोकने और बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने की अपील की। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुकेश, कमलेश, सुदेश, सुमन, लाली देवी, शशिबाला, पूनम और मंजू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद