फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं ले रहे बेटियां तकनीकी शिक्षा में रुचि

Tue, 12 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
fee
विज्ञापन
नारनौल। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाए हुए है साथ ही तकनीकी शिक्षा पर बल दिए हुए है। वहीं छात्राओं को शिक्षित करने के लिए स्कूल व कालेजों में अनेक प्रकार योजनाएं चलाकर उन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। बावजूद इसके छात्राएं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिलों में रुचि नहीं दिखा रही है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए 11 दिन बीत चुके है, लेकिन अभी तक महिला आईटीआई में केवल 50 ही छात्राओं ने आनलाइन आवेदन करवाया है। जबकि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में अब तक 300 के करीब आनलाइन आवेदन किया जा चुके है। अनेक विद्यार्थियों ने बाहर से भी साइबर कैफे के माध्यम से आनलाइन आवेदन किए है। 
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एक जून से आनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।ा यह आवेदन प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। जिले में कुल 18 राजकीय व प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चल रहे है। जिनमें 8 राजकीय व 10 प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शामिल है। सोमवार तक शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण में दाखिले के लिए लगभग 300 के करीब विद्यार्थी आनलाइन आवेदन कर चुके हैं, वहीं शहर की महिला आईटीआई में दाखिले के लिए अब तक केवल 50 छात्राओं ने आईटीआई आकर आनलाइन आवेदन किया है। इसके अलावा कुछ विद्यार्थी ऐसी भी हैं, जिन्होंने किसी साइबर कैफे से भी आनलाइन आवेदन किए हैं। सरकार व विभाग छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए भले ही इतने प्रयास किए जा रहे हों। जिसमें छात्राओं को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ ही वजीफा भी दिया जा रहा हो, लेकिन फिर भी छात्राएं आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने को लेकर कुछ खास रुचि नहीं दिखा रही हैं। इसी कारण से 11 दिन बीत जाने के बावजूद महिला आईटीआई में 50 व औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र नारनौल में 300 के करीब विद्यार्थियों ने ही आनलाइन आवेदन किया है। 
हालांकि कुछ विद्यार्थियों ने बाहर से भी आनलाइन आवेदन किए हैं। इसको देखते हुए यहीं कहा जा सकता है कि औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र संस्थानों में सीटें रिक्त रहने की पूरी संभावना है। वहीं दूसरी तरफ शहर की सह-शिक्षा आईटीआई में आनलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थियों की भीड़ पहुंच रही है। वैसे भी आनलाइन आवेदन के लिए केवल चार ही दिनों का समय शेष रहा है। इसको देखते हुए कहा जा सकता है कि शेष चार दिनों में भी काफी विद्यार्थी आनलाइन आवेदन के लिए पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए आईटीआई में निशुल्क आवेदन व दाखिले, फिर भी नहीं रुचि 
शहर की महिला व राजकीय आईटीआई में छात्रों के लिए आनलाइन आवेदन तो बिल्कुल निशुल्क है ही, इसके साथ ही छात्राओं को दाखिले के लिए भी किसी प्रकार की कोई फीस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। छात्राओं के निशुल्क आवेदन, निशुल्क दाखिले के अलावा वजीफा व 1,000 रुपए की टूल किट भी बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। महिला आईटीआई में अनुसूचित जाति की छात्राओं को विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृृत्ति प्रदान की जा रही है। वहीं छात्राओं बस पास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। 

आईटीआई में छात्राओं को मिलने वाली सुविधाएं
1. फ्री बस पास की सुविधा।
2. सभी छात्राओं को वजीफा।
3. निशुल्क आनलाइन आवेदन।
4. निशुल्क काउंसलिंग।
5. निशुल्क  दाखिला।
6. एक हजार रुपए का टूल किट

महिला आईटीआई की ट्रेड व सीटें
क्रम       ट्रेड               यूनिट   सीटें
1.  कटाई-सिलाई     -   दो यूनिट - 60
2.     कढ़ाई          -    दो यूनिट - 60
3. हेयर एंड स्किन केयर - दो यूनिट - 50
4. कंप्यूटर आपरेटर व प्रोगामिंग अस्टिेंट -एक यूनिट -30
5. इलेक्ट्रिकशियन -         एक यूनिट - 30
6. ड्राफ्ट्समैन सिविल-       एक यूनिट - 30
-कुल सीटें 260
--आवेदन, मेरिट सूची व दाखिले से संबंधित
-1 से 15 जून तक कर सकते हैं आनलाइन -आवेदन
-पहली मेरिट सूची 19 जुलाई को होगी जारी
-पहली मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी 20 से 23 जुलाई तक ले सकते हैं दाखिला
-दूसरी मेरिट सूची 25 जुलाई से 27 जुलाई तक होगी जारी
-दूसरी सूची में आने वाले विद्यार्थी 28 से 29 जुलाई तक दाखिला ले सकते है।
-तीसरी मेरिट सूची 30 से 1 अगस्त तक होगी जारी
-तीसरी सूची में आने वाले विद्यार्थी 2 से 4 अगस्त तक दाखिला ले सकते है।
-चौथी मेरिट सूची 05 से 09 अगस्त तक होगी जारी
-चौथी सूची में आने वाले विद्यार्थी 10 से 12 अगस्त तक दाखिला ले सकते है।
-पांचवी मेरिट सूची 13 से 17 अगस्त तक होगी जारी
-पांचवीं सूची में आने वाले विद्यार्थी 18 से 30 अगस्त तक दाखिला ले सकते है।
-महिला आईटीआई नारनौल में सीटों के साथ बढ़ी दो ट्रेड महिला आईटीआई संस्थान में इस वर्ष दो नई ट्रेड शामिल की गई। इसमें एक यूनिट इलेक्ट्रिशियन व एक यूनिट ड्राफ्ट्समैन सिविल की बढ़ाई गई। इससे पूर्व महिला आईटीआई में कुल 4 ट्रेड ही चलाई जा रही थी। इस वर्ष दो नई टे्रड को शामिल किया गया। इस तरह अब महिला आईटीआई में कुल 6 टे्रड हो गई है। इसके अलावा महिला प्रशिक्षण संस्थान नारनौल की सीटों में बढ़ोतरी की गई है। पहले के मुकाबले 116 सीटों की बढ़ोतरी की गई। पिछले वर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में कुल 144 सीटें थी। जिन्हें अबकी बार बढ़ाकर 260 कर दिया गया है। महिला आईटीआई में सीटें व टे्रड बढने से छात्राओं की संख्या में भी इजाफा होने का अनुमान है।
-विद्यार्थी कहां-कहां ले सकते है दाखिला
जिला महेंद्रगढ़ में कुल 18 राजकीय व प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित है। इनमें 8 राजकीय व 10 प्राईवेट  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शामिल है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी सुजापुर, डेरोली अहीर, मालराबास, महेंद्रगढ़, नारनौल, शाहबाजपुर, महिला आईटीआई नारनौल व महेंद्रगढ़ में आवेदन कर सकते है। इसके अलावा जिले में जाटवास, अटेली मंडी, नारनौल, कृष्ण नगर, अकबरपुर, गुजरवास, कनीना व निंबी में प्राइवेट संस्थान में भी आवेदन कर सकते है।
-राजकीय संस्थानों में सीटों की संख्या 
नारनौल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न ट्रेडों के लिए कुल 828 सीटें निर्धारित की गई है। इसके अलावा महिला आईटीआई नारनौल में कुल 260 सीटें है। जबकि डेरोली अहीर व मालडाबास आईटीआई में 64-64, महेंद्रगढ़ आईटीआई में 652 सीटें है तो सुजापुर आईटीआई में 48 सीटें व महेंद्रगढ़ महिला आईटीआई में कुल 164 सीटें शामिल है।
-विद्यार्थी इन टे्रडों के लिए कर सकते है आवेदन
नारनौल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में फिटर, इलेक्ट्रियशन, मशीनिस्ट, टर्नर, डीएमसी, डीएमएम, पीएसी, पेंटर, स्टेनो हिंदी व अंग्रेजी, प्लंबर, सीट मेटल, वेल्डर, कोपा, कारपेंटर, वायरमैन, पीपीओ, टीपीईएस व एमसीईसी ट्रेड शामिल है। जबकि महिला आईटीआई में कटाई-सिलाई, कढ़ाई, हेयर एंड स्किन केयर, कंप्यूटर आपरेटर व प्रोग्रामिंग अस्टिेंट, इलेक्ट्रिकशियन व ड्राफ्ट्समैन सिविल के कोर्स के लिए विद्यार्थी दाखिले ले सकते है।
- विद्यार्थी को परेशानी हो तो संस्थान में करे संपर्क
आईटीआई में दाखिले से संबंधी विद्यार्थियों के सामने कोई परेशानी आ रही है तो वह नारनौल आईटीआई संस्थान के फोन नंबर 250304 व मोबाइल नंबर 8222970000 पर संपर्क कर अपनी परेशानी बता सकते है। आईटीआई संस्थान नारनौल में निशुल्क आनलाइन दाखिले के सुविधा की गई है। आईटीआई संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी संस्थान में आकर निशुल्क आनलाइन आवेदन कर सकते है।-जगमेंद्र सिंह प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
-बाहर से भी आनलाइन आवेदन कर रही हैं छात्राएं
महिला आईटीआई में दाखिला लेने के लिए यहां से 50 छात्राएं आनलाइन आवेदन कर चुकी हैं, जबकि बहुत अनेक छात्राएं ऐसी भी जिन्होंने बाहर से आनलाइन आवेदन किया है। विभाग द्वारा छात्राओं को निशुल्क दाखिला, बस पास व छात्रवृत्ति जैसी अनेक सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसलिए छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में दाखिला लेना चाहिए।ा-किशोरी लाल, प्राचार्य महिला आईटीआई, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें