फोटो 16नांग तिहाड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम व अन्य।
- फोटो : shrinagar news
नारनौल। क्षेत्र के नांगतिहाड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी को बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई।
स्वास्थ्य विभाग से डॉ. पूजा ने बताया कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। बेटियों को समान अवसर और प्रोत्साहन मिलेगा तो वो अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी।
इससे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकेंगी। बेटियों को पढ़ाना और आत्मनिर्भर बनाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इसके अलावा प्रसव पूर्व लिंग जांच करवाना अपराध है। ऐसा करता या करवाता कोई पकड़ा जाता है तो उसे सजा का प्रावधान है।