फोटो संख्या:64- गांव बुचावास में लड़की का बनवारा निकालते परिजन--स्रोत- परिजन
- फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। गांव बुचावास निवासी सुरेश कुमार शर्मा ने बेटी रोजी का बनवारा घोड़ी पर बैठाकर डीजे के साथ निकाला। इस दौरान परिवार वालों ने खुशियां मनाई। रोजी के पिता सुरेश शर्मा ने बताया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। पुराने रीति-रिवाजों में कुछ बदलाव करते हुए उन्हें समाज में आगे बढ़ने का पूरा अवसर दें। संवाद