फोटो नंबर-18सिहमा में सात दिवसीय एनएसएस कैंप के बारे में जानकारी देते वक्ता। स्रोत-संस्थान
- फोटो : संवाद
सिहमा। राजकीय महाविद्यालय सिहमा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हो गया है। शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरुण कुमार कॉलेज कोर्ट मेंबर इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व के विकास का गुण पैदा करना है। शिविर में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अंकित कुमार के द्वारा करवाई गई विभिन्न गतिविधियों में वॉलंटियर्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि युवा देश की रीढ़ होते हैं। संवाद