नारनौल में एक पढ़े-लिखे परिवार ने अपनी बेटी की शादी में बनवारा निकालकर समाज को संदेश दिया। शादी की पूर्व रात धूमधाम से बेटी का घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला गया। गांव नांगलिया मित्रपुरा के हेड मास्टर दीपक यादव ने अपनी बेटी गीतिका जो एमएससी है का गांव में बनवारा निकाला। गीतिका के भाई एडवोकेट हरदीप यादव नगर योजना विभाग में कार्यरत हैं। गीतिका के भाई हरदीप यादव ने बताया कि वह अपनी बहन की विदाई पूरे धूमधाम से करना चाहते हैं जिसके चलते उन्होंने बनवारा दिया है।