खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव सिलारपुर में एक डेयरी पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने डेयरी से खोया के सैंपल भरे। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि शादी का सीजन शुरू होते ही मिलवाटी खोया-पनीर का कारोबार बढ़ जाता है। उन्हें सूचना मिल थी की गांव सिलारपुर में एक डेयरी में मिलावटी खोया बनाया जा रहा है। इस सूचना पर वीरवार को उनके नेतृत्व में विभाग की टीम ने उक्त डेयरी पर छापा मारा था। यहां टीम को भारी मात्रा खोया मिला। जिसके टीम ने सैंपल भरे है। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने दीपावली पर विभिन्न दुकानों से करीब 30 सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेजा गया था। जिनकी रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 6 सैंपल फेल पाए गए है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कही पर भी अगर इस प्रकार की कोई सूचना मिलती है तो उसके सैंपल भरकर जांच करवाई जाएगी।