कनीना। बुलडोजर की चपेट में आने से घायल युवक ने उपचार के दौरान वीरवार देर रात दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने बुलडोर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के सालावा खुर्द पीपाड़ा, थाना जिला जोधपुर अलाहाबाद निवासी महेंद्र ने बताया कि वीरवार शाम चार बजे उसका भाई प्रेम (25) झुग्गी में सो रहा था। इसी दौरान बुलडोजर चालक कुलदीप निवासी जोरापुर राजस्थान ने जान बुझकर बुलडोजर उसके भाई पर चढ़ा दिया जिससे उसका भाई घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए कनीना उप नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।