फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दौगड़ा अहीर चौक बना तालाब, हल्की बारिश से ठप हुई आवाजाही

Sat, 04 Oct 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- दौंगड़ा अहीर चौक पर भरा गंदा पानी--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
कनीना। एक सप्ताह से गांव दौगड़ा अहीर के बस स्टैंड के पास जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में तो चौक तालाब का रूप धारण कर लेता है।
विज्ञापन

गांव के इस बस स्टैंड से महेंद्रगढ़, कनीना और अन्य क्षेत्रों के लिए स्कूली बसें चलती हैं। लोगों का इस मार्ग से निकलना दूभर हो गया है। कई छोटे बच्चे, जो पैदल या साइकिल से स्कूल जाते हैं, गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगता है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और पंचायत को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीण पवन कुमार, विजय जांगड़ा, शिवकुमार शर्मा, निशु जांगड़ा और सतपाल जांगड़ा आदि ने बताया कि हर बार बारिश में यही हाल होता है।
विज्ञापन

नालियों की सफाई और जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द उचित जल निकासी की व्यवस्था करने और बस स्टैंड को पक्का बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समस्या का समाधान किया जाए, अन्यथा वे आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।


वर्जन:-

यह समस्या संज्ञान में अभी आई है। जल्दी ही समाधान करवाया जाएगा। आमजन के लिए बीडीपीओ कार्यालय में शिकायत पुस्तिका रखी हुई है। कोई भी अपनी समस्या दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन

- सचिन, बीडीपीओ कनीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें