फोटो संख्या:70-गांव उन्हानी की आंगनबाड़ी महिलाओं को जागरूक करती सुपरवाइजर मनीषा यादव-- स्रोत-
कनीना। गांव उन्हाणी में आंगनबाड़ी केंद्रों में बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए जागरूकता एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पात्र परिवारों से उनकी फैमिली आईडी नंबर आंगनबाड़ी केंद्रों में दर्ज करवाने की अपील की जा रही है ताकि उन्हें सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
आंगनबाड़ी सीनियर सुपरवाइजर मनीषा यादव ने बताया कि जिन परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड बने हुए हैं उनके लिए फैमिली आईडी नंबर दर्ज करवाना आवश्यक है। इसके बिना अनेक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है जहां महिलाएं और परिवार पहुंचकर अपना फैमिली आईडी नंबर दर्ज करवा रहे हैं। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
मनीषा यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इसी के तहत परिवार पहचान पत्र और बीपीएल राशन कार्ड से संबंधित रिकॉर्ड को अपडेट किया जा रहा है। उ
न्होंने लोगों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर आवश्यक जानकारी दर्ज करवाएं। अभियान के दौरान अनेक महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचीं और संबंधित दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त की। विभाग की ओर से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।