फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंधियारी डगर... राहगीर परेशान, दुकानदारों को चोरी का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्ट्रीट लाइट न होने से मसानी चौक से फाटक तक एक किलोमीटर मुख्य बाजार शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है। नगरपालिका में मार्च महीने में 2300 लाइट आई थीं, लेकिन नगरपालिका गोशाला रोड में स्ट्रीट लाइट नहीं लगवा पाई है।
विज्ञापन

गोशाला रोड वासियों की ओर से काफी समय से स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग उठाई जा रही है। मसानी चौक से रेलवे फाटक तक अंधेरा होने से दुकानदार भय के साये में हैं। गोशाला सड़क मार्ग पर 8 शोरूम सहित 200 दुकानें हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से दुकानदारों का चोरी होने का भय रहता है। लोग सुबह दिल्ली व रेवाड़ी जाने के लिए इस सड़क मार्ग से जाते है। इस सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए है। शाम के अंधेरे में गड्ढे भी दिखाई नहीं देते है। नगरपालिका को मसानी चौक से रेलवे फाटक तक लाइट लगवानी चाहिए ताकि लोगों को अंधरे से राहत की सांस मिल सके।

सुबह-शाम सैर के लिए जाते है। अंधेरा होने के कारण समस्या हो रही है। नगरपालिका का स्ट्रीट लाइट शीघ्र अति शीघ्र लगवानी चाहिए। इस बारे में नपा को अनेक बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जितेंद्र, दुकानदार
मसानी चौक से रेलवे फाटक तक स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण दुकानदार व राहगीर परेशान हैं। सुबह 3 बजे लोग ट्रेन पकड़ने के लिए इसी सड़क मार्ग से अंधेरे से गुजरते है। शाम को जब घर जाते है तो इस सड़क मार्ग पर अंधेरा ही रहता है।
-विजय कुमार, शहरवासी

यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। यह सड़क मार्ग 40 से अधिक गांवों को जोड़ता है। लोगों व दुकानदारों की सुविधाओं की ओर नपा द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगो को मजबूरीवश अंधेरे में ही दुकान बढ़ानी पड़ रही है।
-होशियर सिंह, दुकानदार
छह महीने पहले नगरपालिका में 2300 स्ट्रीट लाइट आई थी, लेकिन नगरपालिका ने शहर में एक भी लाइट नहीं लगवाई है। उन्होंने नपा प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र से शीघ्र लाइटें लगाई जाए ताकि लोगाें को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
-सोनू, दुकानदार

नगरपालिका में 2300 स्ट्रीट लाइट आई हुई है। शीघ्र ही टेंडर लगाकर शहर में जहां पर आवश्यकता है वहां स्ट्रीट लाइट लगवा दी जाएंगी। शहर के सभी लोगों को अंधेरे से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें