फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मां भूरा भवानी मंदिर में डांडिया की धूम, भक्ति में झूमीं महिलाएं

विज्ञापन
फोटो संख्या:75- माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में डाडिया खेलते  श्रद्धालु--स्राेत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सिद्ध पीठ मां भूरा भवानी मंदिर सिसोठ धाम में नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने महंत शक्ति नाथ महाराज के साथ डांडिया खेलकर मां की भक्ति में रंग जमाया। मां के जयकारों और भक्ति संगीत से मंदिर परिसर गूंज उठा।मंदिर कमेटी की ओर से परिसर को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। बेहतरीन साउंड सिस्टम के बीच डांडिया उत्सव का आयोजन हुआ। इस बार बनाया गया सेल्फी पॉइंट भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी प्रधान संदीप यादव, सचिव मास्टर अनिल सिसोठिया और प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने बताया कि उत्सव में दिल्ली, लुधियाना, कोलकाता, जयपुर और महेंद्रगढ़ सहित रिवासा, माजरा व सिसोठ की महिलाओं ने भाग लिया। लुधियाना से डिंपल और प्रीत तथा दिल्ली से समीक्षा भी डांडिया खेलने पहुंचीं।
सुबह महंत शक्ति नाथ महाराज के सानिध्य में हवन हुआ। इसके बाद मेले और भंडारे में आसपास के गांवों व महेंद्रगढ़ शहर से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेमचंद सिसोठिया, सरपंच वीरेंद्र सिंह विक्की, सूरत सिंह यादव, विजय फोरमैन, परमजीत, विक्रम यादव, विजय सिंह, बलजीत, विजय सिसोठिया, सुंदर मैनेजर, रणधीर, बाबूलाल यादव, सूबे सिंह, सज्जन सिंह और शिव कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें