फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की टूटी सड़कें बनीं परेशानी का कारण, बारिश में बढ़ा खतरा

विज्ञापन
फोटो संख्या:62-लालचंद सैनी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में बरसात के मौसम में सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। दुपहिया वाहन चालकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है क्योंकि कई जगह गहरे गड्ढे पानी से छिप जाते हैं। शहर की लगभग दस मुख्य सड़कें बुरी तरह टूटी हुई हैं और लोग हिचकोले खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गोशाला रोड की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है जहां हर कदम पर गड्ढे हैं और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आईटीआई रोड, जो शहर की सबसे व्यस्त सड़क मानी जाती है, वहां भी हालत बेहतर नहीं है। सिनेमा रोड पर मरम्मत के नाम पर सिर्फ कामचलाऊ पैचवर्क किया गया है जिससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा।
इसके अलावा, डुलाना रोड, रेलवे रोड, सब्जी मंडी रोड, विश्रामगृह रोड और रेलवे स्टेशन से रिवासा पुल तक की सड़कें भी टूटी हुई हैं। छह महीने पहले 25 लाख रुपये की मरम्मत योजना के बावजूद काम धीमा है और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन


बॉक्स

गोशाला रोड छह साल पहले बना था लेकिन अब हर कदम पर गहरे गड्ढे हैं। बरसात में दोपहिया चालकों के साथ कई हादसे हो चुके हैं। नगरपालिका और पीडब्ल्यूडी से शिकायत के बावजूद लोग मजबूरी में सफर कर रहे हैं।-अशोक शर्मा, निवासी गोशाला रोड


अधिकांश सड़कें बदहाल हैं और नगर पालिका केवल गलियों के निर्माण तक सीमित है। प्रमुख सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही। बरसात में चलना मुश्किल है। ऊंचे-नीचे सीवरेज ढक्कन हादसों का कारण बन रहे हैं, हाल ही में एक महिला भी घायल हुई।-लालचंद सैनी, दुकानदार गोशाला रोड
-

नगर पालिका ने बरसात से पहले सड़क मरम्मत के दावे किए थे लेकिन केवल डुलाना रोड का छोटा हिस्सा ही बना। बाकी प्रस्ताव और वर्क ऑर्डर कागजों तक सीमित हैं। बदहाल सड़कों के कारण लोग लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं।-नरेश, दुकानदार सिनेमा रोड

-
गोशाला रोड वाहन तो क्या साइकिल चलने लायक नहीं है। रेलवे फाटक के पार ही दस केवल 100 मीटर की दूरी में 100 से अधिक गड्ढे बने हुए हैं। बरसात का पानी भरने से प्रतिदिन औसतन दो हादसे होना आम बात है। -रामचंद्र यादव, दुकानदार
-

- वर्जन: 1
नगर पालिका की ओर से शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए छह माह पूर्व 25 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर किया गया था। समय-समय पर सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। -रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका, महेंद्रगढ़


- वर्जन: 2
विभाग की ओर से गोशाला रोड व आईटीआई रोड के नव निर्माण के लिए प्रदेश सरकार को एस्टीमेट भेजा हुआ है। उम्मीद है जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। -कृष्ण कुमार यादव, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:62-लालचंद सैनी

फोटो संख्या:62-लालचंद सैनी

फोटो संख्या:62-लालचंद सैनी

फोटो संख्या:62-लालचंद सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें