फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दैनिक रेलयात्री जागरूक संघ ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नारनौल रेलवे स्टेशन पर रविवार को दैनिक रेलयात्री जागरूक संघ की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसर को स्वच्छ रखना और यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान संघ के सदस्यों ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई की तथा वहां मौजूद यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फैलाएं और केवल निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करें, ताकि स्टेशन परिसर साफ और सुंदर बना रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्टेशन अधीक्षक के सहयोग से एक पीपल का पौधा भी लगाया गया। इस मौके पर संघ ने प्लेटफॉर्म पर डस्टबिन की कमी का मुद्दा भी उठाया। इस पर स्टेशन अधीक्षक ने जल्द ही अतिरिक्त डस्टबिन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें