फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहीद क्रिकेट प्रतियोगिता में डहीना की टीम ने सुंदरह को 19 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव सुंदरह में अमर शहीद करण सिंह यादव की स्मृति में आयोजित चतुर्थ शहीद करण सिंह यादव क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 11 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला डहीना और सुंदरह की टीमों के बीच खेला गया। डहीना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डहीना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंदरह की टीम 10 ओवर में 128 रन ही बना सकी। इस तरह डहीना ने 19 रन से मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

आयोजक पौनी, सुबोध और अंकित ने बताया कि पिछले चार वर्षों से शहीद की स्मृति में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। समापन समारोह में युवा समाजसेवी दिलावर सिंह और सतेंद्र कुमार मुख्य अतिथि रहे। शहीद के पिता प्रदीप और बाबूलाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान सोहन, रविंद्र, प्रवीण, भाईचारा युवा संगठन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें