फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के खाते से साइबर ठगों ने निकाले 82221 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। सैनिक के खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 82221 रुपये निकाले लिए। फौजी ने छुट्टी आने के बाद पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ककराला निवासी महिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। फिलहाल उसकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में है। उन्होंने अपने बाजरे की फसल नवंबर महीने में बेची थी। जिसके बाद उसके खाते में 1 दिसंबर को बाजरे की फसल के 81700 रुपये आए थे। उसकी पत्नी रेनु 10 दिसंबर को पीएनबी के एटीएम बूथ में बैलेंस जांचने गई थी। जिस समय बैलेंस चैक किया जो खाते में 82248 रुपये थे। अब फरवरी माह में वह छुट्टी आया। जब बैंक में रुपये निकलवाने गया तो बैंक कर्मियों ने बताया कि उसके खाते में पैसा नहीं है। महिपाल ने बताया कि जब उसकी पत्नी एटीएम कार्ड से मशीन में बैलेंस की जांच कर रही थी। उस समय तीन अन्य लड़के भी एटीएम में मौजूद थे। जिन्होंने उसके एटीएम कार्ड का कोलोन बनाकर व पासवर्ड देखकर खाते से 82221 रुपये निकाल लिए है। पुलिस ने महिपाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें