फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्टल वार्डन के खाते से साइबर ठगों ने निकाले 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी स्कूल के होस्टल वार्डन खाते से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। यह पैसा दिल्ली में निकाला गया है। पीड़ित सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव शिमला निवासी पीड़ित सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह महेंद्रगढ़ में एक निजी स्कूल में होस्टल का वार्डन है। महेंद्रगढ़ एचडीएफसी बैंक में उसका सैलरी खाता है। इस खाते में हर महीने उसका वेतन आता है। सुरेश ने बताया कि उसके खाते से 16 जुलाई और 17 जुलाई को 25-25 हजार रुपये निकाले गए हैं। जिस दिन एटीएम से पैसे निकाले गए। उस दिन मोबाइल पर न कोई कॉल आई और न कोई मैसेज आया। सुुरेश ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका एटीएम कार्ड भी उसके पास ही था। जब 19 जुलाई को सुरेश ने फोन रिचार्ज करवाया तब बैलेंस का मैसेज आया। तब मालूम हुआ कि खाते से दो बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। सुरेश ने बताया कि जब उन्होंने एचडीएफसी बैंक में जाकर पता किया तब पता लगा कि दिल्ली में यह पैसे निकाले गए हैं। सुरेश की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें