युवक द्वारा ओपीएक्स डॉटकॉम पर ऑनलाइन किताब बिक्री के विज्ञापन के बाद साइबर ठग ने युवक को 134821 रुपये का चुना लगा दिया। शहर के रेलवे रोड निवासी पीड़ित युवक ने बताया कि वीरवार को उसने अपनी पुरानी किताबें बिक्री के ओपीएक्स डॉटकाम पर विज्ञापन डाला था। इसके बाद एक नंबर से युवक के पास कॉल आई तथा उसने किताबें खरीदने की बात कही। इसके बाद 3500 रुपये में किताब खरीदने की बात कहते हुए पेटीएम के माध्यम से पेमेंट करने को कहा। साइबर ठग द्वारा उसके पास एक वाउचर भेजा तथा एक रुपये देने को कहा। इसके बाद उसे बातों में उलझाकर अलग-अलग खातों से 134821 रुपये ठग लिये। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात ठग के विरुद्ध कार्रवाई करने व नकदी दिलवाने की गुहार लगाई है।