हिंदू महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य एसके जावा व अन्य स्टाफ के साथ मौजूद ?
- फोटो : Sonipat
नारनौल। हुडा सेक्टर-01 में स्थित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र मनुमुक्त भवन में आयोजित सम्मान समारोह में 16वीं एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आदित्य नेगी को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आदित्य नेगी ने कहा कि भारतीय सेना विश्व की तीसरी सबसे बड़ी और शक्तिशाली सेना मानी जाती है। तीनों सेनाओं के बीच समुचित तालमेल, युद्धों के व्यापक अनुभव, नवीनतम हथियारों की आपूर्ति तथा विपरीत परिस्थितियों के बीच गहन प्रशिक्षण के कारण भारतीय सेना का लोहा आज पूरी दुनिया मानती है। कर्नल नेगी ने स्पष्ट किया कि भारतीय सेना टू फ्रंट वार के लिए भी भी पूरी तरह तैयार है। एनसीसी को सेना में जाने का पहला दरवाजा बताते हुए कर्नल नेगी ने बताया कि इसका लाभ अग्निवीरों के चयन में भी मिलेगा। इस अवसर पर चीफ ट्रस्टी डॉ. रामनिवास मानव ने कहा कि भ्रष्ट और जनविरोधी आचरण के कारण लगभग सभी संस्थाओं से आज देश की जनता का विश्वास उठ चुका है, केवल सेना ही है, जिस पर जनता विश्वास करती है। कर्नल नेगी को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न और सम्मान-पत्र भेंट कर डॉ. मनुमुक्त मानव विशिष्ट सैन्य सेवा-सम्मान से नवाजा गया।