फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीआरएसयू की एनएसएस इकाइयों ने लगाए 900 पौधे

विज्ञापन
फोटो 30जेएनडी05-सीआरएसयू परिसर में पौधरोपण करते हुए स्टाफ और स्वयंसेवक। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिसर और गोद लिए गए गांव में पौधरोपण अभियान चलाया। कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान लगभग 900 पौधे लगाए गए। एनएसएस स्वयंसेवकों ने उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के सहयोग से छायादार, फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता ने विद्यार्थियों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। डॉ. नवीन लडवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी पौधरोपण, स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता रहेगा, ताकि विद्यार्थियों में सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी विकसित हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें