फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कैंसर से जूझ रहे सीआरपीएफ जवान का निधन

विज्ञापन
फोटो संख्या:79- गांव सुंदरह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार को अंतिम
विज्ञापन
कनीना। गांव सुंदरह निवासी और सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार (56) का रविवार को जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

सोमवार को सुरेश कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सुंदरह लाया गया। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और पुलिस व सुरक्षा बल के जवान उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जवानों ने पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी।
सुरेश कुमार सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन में तैनात थे और जम्मू-कश्मीर के बनिहाल क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने वर्ष 1991 में सीआरपीएफ ज्वॉइन की थी। करीब 33 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार कैंसर के इलाज के लिए उन्हें 31 अगस्त को जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 13 सितंबर को उनका निधन हो गया।
सुरेश कुमार अपने पीछे एक बेटा मोहित और बेटी छोड़ गए हैं। बेटी पीजीआई चंडीगढ़ में नर्सिंग अधिकारी की ट्रेनिंग कर रही है। ग्रामीणों ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सुरेश कुमार का निधन परिवार और गांव के लिए अपूरणीय क्षति है।

फोटो संख्या:79- गांव सुंदरह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार को अंतिम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें