फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस व शादियों को लेकर कपड़े शोरूम में बढ़ने लगी भीड़

Sun, 05 Oct 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51-भगवान परशुराम  चौक पर कपड़े के शोरूम में कपड़े खरीदते ग्राहक--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नवरात्र से लेकर धनतेरस व विवाह शादियों को लेकर कपड़े के शोरूम में भीड़ बढ़ने लगी है। करवा चौथ, धनतेरस और विवाह सीजन को देखते हुए ग्राहकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख कपड़े शोरूम में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो जाती है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार नवरात्र से ही अच्छा कारोबार हो रहा है। इससे उम्मीद है कि धनतेरस और विवाह के सीजन तक कारोबार में और तेजी आएगी। महिला ग्राहकों की संख्या भी अधिक बढ़ी है, जो पारंपरिक परिधानों से लेकर फैंसी सूट, साड़ी, लाचे और लहंगे की खरीदारी कर रही हैं।
सभी शोरूमों कपड़ों का स्टॉक पूरा है। इस बार बाजार में नए डिजाइन और ट्रेंडी कपड़ों की भरमार है, जिससे ग्राहकों की पसंद के अनुसार विकल्प बढ़े हैं। महेंद्रगढ़ का कपड़ा बाजार एक बार फिर रौनक से भर उठा है। त्योहारों और शादी सीजन के इस मिलन से व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है और बाजार में चहल-पहल बनी हुई है।
विज्ञापन


त्योहारों और शादियों के सीजन में कपड़ों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। नवरात्र से लेकर धनतेरस तक ग्राहकों की भारी भीड़ के चलते बाजारों में उत्सव जैसा माहौल है। ग्राहक अब गुणवत्ता और डिजाइन दोनों पर ध्यान दे रहे हैं। करवा चौथ पर भी साड़ियों का अच्छा कारोबार हो रहा है।-देवेद्र मेहता, दुकानदार

धनतेरस पर 1000 से 1500 रुपये तक अधिक मांग हो रही है। करवा चौथ को लेकर भी साड़ी अधिक बिक रही है। महिलाओं को जयपुरी बंधोट, सीफोन, नेट की साड़ियाें की अधिक मांग हो रही है। नवरात्र से कपड़ों का कारोबार आरंभ हो गया था। पिछले वर्ष के बजाय अबकी बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-राजेश मस्ताना, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें