फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अन्नकूट प्रसाद के लिए दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़

Wed, 22 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र में बुधवार को गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा का स्मरण करते हुए अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाया और वितरित किया। इसके लिए दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

महिलाओं ने भी घर-घर में पारंपरिक रूप से गोबर से गोवर्धन जी की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने दीप जलाकर, फूल-माला और मिठाइयों से गोवर्धन की सजावट की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों के आसपास भक्ति गीतों की धुन गूंजती रही।
क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों श्री कृष्ण मंदिर, हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भक्तों ने लाइन में लगकर भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें