फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
फोटो नंबर-21नवरात्र के प्रथम दिन किया गया माॅं चामुंडा देवी का श्रृंगार। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नवरात्र के पहले दिन वीरवार सुबह से ही शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शुभ मुहूर्त में लोगों ने घरों में कलश स्थापना कर विधि-विधान से माता रानी का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नवरात्र के पावन अवसर पर अनेक महिलाओं और पुरुषों ने मनोकामनाएं पूर्ण होने की आशा के साथ नौ दिनों के व्रत भी शुरू किए। शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरे वातावरण में भक्ति भाव का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान मां चामुंडा देवी मंदिर और मां नैना फतेह देवी मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
मां चामुंडा देवी मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पांडे ने बताया कि नवरात्र के उपलक्ष्य में माता रानी का भव्य शृंगार किया गया । उन्होंने बताया कि प्रथम दिन माता को पोशाक लक्ष्मीबाई सैनी द्वारा अर्पित की गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही दोपहर के समय भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे शहर में नवरात्र पर्व को लेकर उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें