फोटो नंबर-24नारनौल के प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में मेले के दौरान दर्शनों के लिए उमड़ी लोगों की
नारनौल। शहर के प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में सावन माह के अंतिम दिन शनिवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर मेले का आयोजन किया गया।
प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में हर वर्ष सावन के अंतिम दिन रक्षाबंधन पर इस मेले का आयोजन किया जाता है। मेले को लेकर भगवान शंकर का विशेष शृंगार किया गया। भगवान शंकर के दर्शनों के लिए शाम छह बजे से रात 11 बजे तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मेले में झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।
इन्हें देखने के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की और झूलों का भी खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान मोड़ावाला मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं इसी दौरान मेले में कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जो देर शाम तक चला। मेले में 50 रुपये से 11 हजार रुपए तक की कुश्ती करवाई गई जिसमें दूर-दराज के अनेक पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती दंगल देखने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ लगी रही।