फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्राचीन माेड़ावाला मंदिर में सावन के अंतिम दिन मेले में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

Sat, 09 Aug 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-24नारनौल के प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में मेले के दौरान दर्शनों के लिए उमड़ी लोगों की
विज्ञापन
नारनौल। शहर के प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में सावन माह के अंतिम दिन शनिवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में हर वर्ष सावन के अंतिम दिन रक्षाबंधन पर इस मेले का आयोजन किया जाता है। मेले को लेकर भगवान शंकर का विशेष शृंगार किया गया। भगवान शंकर के दर्शनों के लिए शाम छह बजे से रात 11 बजे तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मेले में झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन

इन्हें देखने के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की और झूलों का भी खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान मोड़ावाला मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं इसी दौरान मेले में कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जो देर शाम तक चला। मेले में 50 रुपये से 11 हजार रुपए तक की कुश्ती करवाई गई जिसमें दूर-दराज के अनेक पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती दंगल देखने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें