फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मां चामुंडा देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 15 Apr 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नवरात्र पर शहर में स्थित माता के मंदिरों में इन दिनों सुबह-शाम भक्तों की भारी रौनक रहती है। मां चामुंडा देवी मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से मंदिरों के बाहर भारी भीड़ लगी रही। शहर के मंदिरों में सबसे ज्यादा भीड़ प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर व मां नैना फतेह देवी मंदिर में रही। मंदिरों में रोजाना माता का भव्य शृंगार किया गया।
विज्ञापन

शहर के ये दोनों प्राचीन मंदिर लोगों की विशेष आस्था का केंद्र है। मां चामुंडा देवी के पुजारी सत्यनारायण पांडे ने बताया कि नवरात्रों में माता रानी सभी की मनोकामना पूर्ण करती है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल रामनवमी के दिन शाम को मंदिर में मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दूर से लोग माता के दर्शन करने के लिए आते है। वहीं मां नैना फतेह देवी मंदिर के मंहत कैलाश हरित ने बताया कि मंदिर में 17 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें