फोटो नंबर-03मेले में बच्चों को माता की धोक लगवाती महिलाएं। संवाद
नारनौल। बासोड़ा पर्व को लेकर शहर में चल रहे मेलों में वीरवार को शोभा सागर तालाब परिसर में भिक्षु माता मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के मंदिर में धोक लगाने के लिए महिलाओं और बच्चों की कतारें लगी रहीं। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बच्चों और महिलाओं ने मेले में लगे झूलों व दुकानों का आनंद लिया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी अंकित शर्मा ने बताया कि बासोड़ा पर्व के अवसर पर यहां हर वर्ष भिक्षु माता का मेला आयोजित किया जाता है जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। संवाद