कनीना। श्रावण मास के शुरू होते ही शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई है। सोमवार को क्षेत्र के सभी शिवालयों में सावन माह के पहले सोमवार को भारी रही।
विज्ञापन
इस बार सावन का पवित्र माह 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक रहेगा। सावन की शुरुआत चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण में हो रही है। यानी इस बार सावन में शिवजी की कृपा ज्यादा मिलेगी और चंद्रमा के कारण अधिक से अधिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।