फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्त हरियाणा अभियान को और अधिक गति दें : डीसी

Wed, 19 Mar 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बैठक की। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। अधिकारी परीक्षा समाप्त होने तक संकल्पित भाव से कार्य करते रहें। संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि वे स्कूलों का निरीक्षण करें। डीसी ने कहा कि नशामुक्त हरियाणा अभियान को और अधिक गति दी जाए। अधिकारी लगातार माइनिंग क्षेत्र का दौरा करें। स्कूल बसों की चेकिंग जल्द पूरी करें। इस बैठक में नांगल चौधरी के एसडीएम मनोज कुमार, नारनौल के एसडीएम रमित यादव, नगराधीश मनजीत कुमार तथा जेल अधीक्षक संजय बांगड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें